
फादर्स डे के अवसर पर नपं उपाध्यक्ष ने भाइयों संग की माता पिता
का पूजन; कहा इनके पूजन के लिए साल का हर दिन है विशेष दिन।
सरायकेला। कहते हैं कि दुनिया में लाने वाली मां और दुनिया दिखाने वाले पिता किसी भी व्यक्ति के प्रथम पूज्य होते हैं। इसलिए इनके पूजन के लिए व्यक्ति के जीवन का हर पल भी कम होता है। जिसके लिए किसी दिन विशेष की आवश्यकता नहीं होती है। परंतु वर्तमान के कलियुगी समय में इस महत्वपूर्ण संबंध के मायने बदलते हुए देखे जा रहे हैं। पाश्चात्य संस्कृति के प्रतीक फादर्स डे के अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी ने कहा है कि सनातन संस्कृति में साल का हर दिन माता पिता के पूजन का दिन है। इस अवसर पर वे अपने व्यवसायी छोटे भाइयों ललित चौधरी और दिनेश चौधरी के साथ मिलकर सपरिवार अपने 82 वर्षीय पिता शंभू नाथ चौधरी और माता की आराधना की। तीनों भाइयों ने कहा कि आज वे जो भी हैं वह सब माता पिता के दिए गए संस्कार और मार्गदर्शन के बदौलत ही है।

Related posts:

