Advertisements
Spread the love

देव स्नान पूर्णिमा पर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला पहुंचे सरायकेला के प्राचीन जगन्नाथ श्री मंदिर; मत्था टेक जिले के सुख शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की…

संजय मिश्रा । पवित्र देव स्नान पूर्णिमा के शुभ अवसर पर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला सरायकेला के प्राचीन ऐतिहासिक जगन्नाथ श्री मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने सिंहासन पर विराजमान महाप्रभु जगन्नाथ, अग्रज बलभद्र और बहन सुभद्रा के विग्रह के दर्शन कर पूजा अर्चना किये। मौके पर जगन्नाथ श्री मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित ब्रह्मानंद महापात्र एवं पंडित सानू आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उपायुक्त को महाप्रभु जगन्नाथ, अग्रज बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के दर्शन करते हुए पूजा संपन्न कराई गई। और उपायुक्त ने श्री मंदिर में मत्था टेकते हुए जिले के सुख शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की।

Advertisements

इस अवसर पर श्री जगन्नाथ सेवा समिति के सदस्यों द्वारा उपायुक्त को जगन्नाथ श्री मंदिर के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी गई। और मंदिर के विकास को लेकर बातें रखी गई। जिस पर उपायुक्त ने यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया। जिसके बाद उपायुक्त ने प्रसाद ग्रहण किया। जगन्नाथ सेवायत परिवार के वरिष्ठ सदस्य सह प्रख्यात छऊ मुखौटा कलाकार गुरु सुशांत कुमार महापात्र द्वारा उपायुक्त को अंग वस्त्र प्रदान किया गया।

तथा श्री जगन्नाथ सेवा समिति सरायकेला के अध्यक्ष राजा सिंहदेव ने उपायुक्त को महाप्रभु जगन्नाथ एवं मंदिर का चित्र का मोमेंट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री जगन्नाथ सेवा समिति के सचिव पार्थ सारथी दास, कोषाध्यक्ष राजीव लोचन महापात्र, चिरंजीव महापात्र, गणेश सतपथी, सुमित महापात्र, दुखुराम साहू, परशुराम कवि, कृष्णा चंद्र राणा, माधव पति एवं महापात्र बाबू सहित अन्य जगन्नाथ भक्त उपस्थित रहे।

You missed