
ओत् गुरु कोल लाको बोदरा के 106वीं जयंती पर सांसद एवं विधायक सहित झामुमो कार्यकर्ताओं ने ओत् गुरु को किया नमन…
सरायकेला: संजय मिश्रा । हो भाषा के वारंग क्षिति लिपि के जनक ओत् गुरु कोल लाको बोदरा के 106वीं जयंती पर सिंहभूम सांसद जोबा मांझी, खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा एवं खरसावां विधायक दशरथ गागराई दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बड़बिल चौक स्थित आदिवासी संस्कृति कला केंद्र पहुंचे। जहां सभी ने ओत् गुरु की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए अगरबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही ओत् गुरु को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा हो भाषा और संस्कृति के संरक्षण एवं उत्थान का सामूहिक संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भोगलु सोरेन उर्फ डब्बा, सुरेश हेंब्रम, भोला मोहंती, राज बागची, शंभू आचार्य, शहजाद आलम, सूरज सिंह, सोनमणि लोहरा, सुशीला तांती, सरायकेला नगर कोषाध्यक्ष गोविंद डोगरा, जॉनी हाजरा, भोलानाथ पड़िहारी, शिबू पाणिग्राही, मनीष दास, राहुल आचार्य सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

