Advertisements
Spread the love

स्वास्थ्य सह खाद्य आपूर्ति मंत्री के खाद्य गोदाम में छापेमारी महज दिखावा: मनोज…

सरायकेला: संजय मिश्रा । गुरुवार को स्वास्थ्य सह खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा सरायकेला खाद्य गोदाम में किए गए औचक निरीक्षण को सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी ने एक छलावा करार दिया है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री होने के हैसियत से मंत्री बन्ना गुप्ता को एक बार सदर अस्पताल जाकर वहां का हाल भी लेना चाहिए था. निर्माणाधीन 100 बेडेड मेडिकल कॉलेज के गुणवत्ता की भी जांच करनी चाहिए थी. मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया.

Advertisements

श्री चौधरी ने मंत्री के निरीक्षण पर सवाल उठाते हुए कहा कि तीन महीने के लिए बन्ना गुप्ता को नया मंत्रालय मिला है. गोदाम-गोदाम औचक निरीक्षण का भोकाल बनाकर चुनावी फंड जुगाड़ने में लगे हैं। क्योंकि साढ़े चार साल तक स्वास्थ्य विभाग के मंत्री रहते विभाग की जो दुर्दशा की है अब वहां कुछ बचा नहीं है. पूरा विभाग खोखला हो चुका है. यूं कहें तो राज्य का स्वास्थ्य सिस्टम सड़ चुका है. श्री चौधरी ने मंत्री बना गुप्ता से सवाल करते हुए पूछा कि साढ़े चार साल मंत्री रहते एक बार भी सदर अस्पताल क्यों नहीं पहुंचे? उन्होंने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी दुःखी हैं। और अब वे खुले मंच से राज्य के स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बोलने से भी नहीं घबरा रहे, मगर अब इससे कोई फायदा नहीं.

राज्य की जनता ने हेमंत सोरेन सरकार के सभी मंत्रियों एवं विधायकों की कार्यशैली देख चुकी है. राज्य सरकार की उल्टी गिनती अब शुरू हो गई है. इनके आतंक से सरकार का हर अधिकारी और कर्मी आतंकित है. तीन महीने में खाद्य आपूर्ति विभाग में ऐसा कौन सा करिश्मा मंत्री जी कर देंगे जो विभाग में भ्रष्टाचार रुक जाएगा और पीडीएस सिस्टम दुरुस्त हो जाएगा. उन्होंने मंत्री बन्ना गुप्ता से लगे हाथ एक बार सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण करने की मांग की है. उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल की दुर्दशा पर तो अब स्थानीय विधायक सह पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी पर भी सवाल उठने लगे हैं, जो दर्शाता है कि राज्य का स्वास्थ्य सिस्टम पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है. वही सरायकेला में निर्माणाधीन 100 बेडेड मेडिकल कॉलेज के गुणवत्ता पर भी मनोज कुमार चौधरी ने सवाल उठाए हैं.

उन्होंने कहा कि ब्लॉक में अधिकारियों के रहने का आवास बन रहा है, जिसमें लाल ईंटो का प्रयोग किया जा रहा है, जबकि 100 बेडेड मेडिकल कॉलेज लगभग तैयार हो चुका है। जिसमें फ्लाई ऐश से बने काले ईंट का प्रयोग किया गया है. उन्होंने कहा कि जिस 100 बेडेड मेडिकल कॉलेज में मेडिकल की महत्वपूर्ण शिक्षा दी जाएगी, उस मेडिकल कॉलेज में काले ईंट का प्रयोग किया गया है। जो कुछ ही दिनों में दरकने लगेगा। जबकि अधिकारियों के रहने के बंगले और घरों में लाल ईंट का प्रयोग किया जा रहा है ऐसा क्यों? स्वास्थ्य मंत्री को इसकी भी जांच करनी चाहिए थी.