Spread the love

दुमका : अवैध खनन एवं परिवहन को चिन्हित कर कार्रवाई का निर्देश 

मौसम गुप्ता… ✍️

Advertisements
Advertisements

# 10 जून 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक नदी घाटों से बालू उठाव पर पूर्णतः रोक – उपायुक्त 

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के सभी प्रखंडों में खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन अधिक से अधिक वाहनों की जांच सुनिश्चित की जाए तथा जांच के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेजों की गहनता से जांच की जाए। बिना वैध कागजात के खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन को चिन्हित करते हुए लगातार कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध खनन किसी भी परिस्थिति में नहीं होना चाहिए तथा इस पर पूर्ण नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं चिन्हित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए। बैठक में उपायुक्त ने अवैध खनन वाले क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक के उपयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि चिन्हित क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से नियमित निगरानी की जाए ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। ड्रोन निगरानी के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उपायुक्त ने जानकारी देते हुए कहा कि एनजीटी के निर्देशों के तहत दुमका जिला अंतर्गत सभी नदी बालू घाटों से दिनांक 10 जून 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक बालू उठाव पर पूर्णतः रोक रहेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस अवधि के दौरान बालू के अवैध उठाव एवं परिवहन पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

बैठक में डीएफओ, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी आदि उपस्थित थे।

You missed

जमशेदपुर : झारखंड ह्यूमन राइट्स संघ ने कोल्हान विधि के कुलपति को सौंपा ज्ञापन 

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।