Advertisements
Spread the love

उमवि महादेवपुर में स्कूली छात्राओं के बीच हुआ राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महादेवपुर में विद्यालय की छात्राओं के बीच राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका स्मिता कुमारी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित उक्त प्रतियोगिता में कक्षा छठवीं, सातवीं एवं आठवीं की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। और अपने अपने आइडिया के साथ तरह-तरह की रंग बिरंगी राखियों का निर्माण किया। जिसमें राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की राखी सबके लिए मनभावन रही।

मौके पर प्रधानाध्यापिका सहित शिक्षक किशोर हेंब्रम एवं हिमांशु शेखर सिंह की उपस्थिति में प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। जिसमें आठवीं कक्षा की अनीशा हेंब्रम प्रथम, सातवीं कक्षा की झानो बांकिरा द्वितीय और सातवीं कक्षा की संजना हेंब्रम तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका स्मिता कुमारी श्रीवास्तव ने विद्यालय परिवार की ओर से उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।