Spread the love

भाजपा के जनजातीय आरक्षित सरायकेला विधानसभा संगठन कार्यक्रम प्रभारी बनाए गए रमेश हांसदा; बास्को बेसरा बने भाजपा एसटी मोर्चा जिला संगठन प्रभारी…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अठाईस आदिवासी सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने को लेकर चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। जिसके तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में बीते दिनों प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के विधानसभा वार संगठन प्रभारी और कार्यक्रम प्रभारी के नामों की घोषणा कर दी गई है।

जिसमें सरायकेला-खरसावां जिला के लिए बास्को बेसरा को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिला संगठन प्रभारी मनोनीत किया गया है। जबकि विधानसभा प्रभारी के रूप में सरायकेला विधानसभा के लिए रमेश हांसदा और बास्को बेसरा का मनोनयन किया गया है। इसी प्रकार खरसावां विधानसभा प्रभारी के रूप में लाल सिंह सोय का मनोनयन किया गया है।

Advertisements

You missed