Advertisements
Spread the love

मेरी जीत के अंतर को बढ़ाएगा सरायकेला विस क्षेत्र: जोबा माझी…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला: सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के बालीडीह में इंडिया महागठबंधन के नेता-कार्यकर्ताओं ने शनिवार को महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी का जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जोबा माझी ने कहा कि भाजपा विकास विरोधी पार्टी है। यही वजह है कि जनप्रिय नेता हेमन्त सोरेन को बेबुनियाद आरोप में जेल भेज दिया। स्वागत से गदगद प्रत्याशी जोबा माझी ने कहा कि आज जिस तरह से केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है उससे देश के लोगों में गुस्सा है। अपनी जीत का दावा करते हुए जोबा माझी ने कहा कि मेरी जीत ऐतिहासिक होगी। जिसमें सरायकेला विस क्षेत्र जीत के अंतर को बढ़ाने का काम करेगा।

मौके पर गठबंधन दलों के लोगों ने जोबा माझी को भारी बहुमत से विजयी बनाने का निर्णय लिया। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, अमृत महतो, सुवेन्दु महतो, छायाकांत गोराई, जगदीश महतो, मंगल माझी, गणेश चौधरी, देबू चटर्जी, कालीपद सोरेन समेत काफी संख्या में झामुमो, कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You missed