Advertisements
Spread the love

फेसबुक पर ब्राह्मणों के खिलाफ अमर्यादित पोस्ट के विरोध में ब्राह्मण के अनुरोध पर शनिवार को बंद रहा सरायकेला; दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर आगे उग्र आंदोलन की दी चेतावनी…

 

सरायकेला: संजय मिश्रा । बीते दिनों एक फेसबुक पोस्ट पर ब्राह्मणों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के बाद माहौल गर्म रहा। जिस पर ब्राह्मणों की प्रतिक्रिया देखकर पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। श्री परशुराम शक्ति सेना के नगर अध्यक्ष अजय कुमार सतपथी ने उसके स्क्रीनशॉट देखकर इसकी जानकारी केंद्रीय कमेटी को दी। श्री परशुराम शक्ति सेना के केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडे के निर्देश पर अजय कुमार सतपथी रवि के नेतृत्व में बीते 8 जून को ब्राह्मण समाज ने सरायकेला थाना में इसकी लिखित शिकायत की।

Advertisements
Advertisements

थाना प्रभारी द्वारा जांच के लिए 48 घंटे का समय कहे जाने के बावजूद भी 6 दिन बीत जाने के बाद भी किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने स्थिति में बीते शुक्रवार को अजय कुमार सतपथी रवि के नेतृत्व में सरायकेला बाजार बंदी के लिए सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन दिया गया। जिसके बाद शनिवार को जनता के समर्थन के साथ श्री परशुराम शक्ति सेना के निवेदन पर सफल सरायकेला बंद रहा। इस दौरान सरायकेला बाजार क्षेत्र के सभी दुकान और प्रतिष्ठान बंद रहे। जिसे लेकर ब्राह्मण समाज और श्री परशुराम शक्ति सेना द्वारा आमजन, सरायकेला बाजार समिति एवं दुकानदारों का आभार भी जताया गया। मौके पर मौजूद श्री परशुराम शक्ति सेना के केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडे, सरायकेला नगर अध्यक्ष अजय कुमार सतपथी रवि एवं कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिला से पधारे पदाधिकारियों ने प्रशासन से आग्रह किया कि समय रहते हुए दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन और उग्र होगा।

इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष सुशील सारंगी, केंद्रीय संगठन सचिव सौरव पाठक, केंद्रीय सचिव अजय सारंगी, पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष जन्मजय सारंगी, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी, ब्राह्मण समाज से शंभू आचार्य, जगबंधु आचार्य, मलय आचार्य, चिरंजीवी महापात्र, अमिताभ मुखर्जी, परशुराम कवि, सिपुन रथ, विनोद, सार्थक आचार्य, देवाशीष कर, अनुभव सतपथी, मंथन पति, अविनाश कवि, सुमन सागर पति, देवराज सारंगी, पवन कवि, राजीव सतपथी, राजेश नंदा, रजत त्रिपाठी, अमित रथ, विकास कुमार कवि, राजेश महापात्र एवं राकेश महापात्र सहित समाज के अन्य जन उपस्थित रहे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्तर प्रदेश उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज बिहार बिहार बोकारो मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

दुमका : ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे आठ वर्षीय जीत के इलाज के लिए परिवार ने लगाई मदद की गुहार