Spread the love

रथयात्रा मार्ग बड़दांड में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को श्री जगन्नाथ सेवा समिति सरायकेला द्वारा किया गया सम्मानित।

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements
Advertisements

सरायकेला। सरायकेला की परंपरागत रथयात्रा के दौरान इस वर्ष पहली बार रथयात्रा मार्ग बड़दांड में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। श्री जगन्नाथ सेवा समिति सरायकेला की पहल पर आयोजित की गई उक्त रंगोली प्रतियोगिता में स्थानीय श्रद्धालु विशेषकर बालिकाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। और काफी आकर्षक सुंदर एवं मनमोहक रंगोली का निर्माण किया गया था। जिसके कारण इस वर्ष रथयात्रा में बड़दांड रंगशिल्प से खिलखिलाते हुए देखा गया। श्री जगन्नाथ सेवा समिति सरायकेला द्वारा बाहुड़ा रथयात्रा के दिन सरायकेला स्थित प्राचीन जगन्नाथ श्री मंदिर के प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित कर रंगोली परंपरा को जीवित रखने और रंगोली कला के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार की प्रमुख उपस्थिति में श्री जगन्नाथ सेवा समिति सरायकेला के अध्यक्ष राजा सिंहदेव, सुदीप पटनायक, राजेश मिश्र, चिरंजीवी महापात्र, सुमित महापात्र, गणेश सतपथी एवं दुखु राम साहू सहित अन्य सदस्यों द्वारा पुरस्कार मोमेंटो देकर रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। जिसमें अर्पिता रथ, प्रीति मोहंती, प्रतिमा मोहंती, मानी मोहंती, रेखा राऊत, पद्मिनी पति, दीपिका ज्योतिषी, कल्याणी सतपथी, सोनिका महापात्र, स्नेहा, पूजा, सोनाली, भाग्य प्रिया, आरती, प्रिया एवं स्वीटी मोदक सहित अन्य प्रतिभागियों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।

You missed