Advertisements
Spread the love

तेज रफ्तार बाइक ने राहगीरों को मारी टक्कर; दो महिला सहित साढे 3 साल का एक बच्चा गंभीर रूप से हुआ घायल…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर दुगनी हनुमान मंदिर के समीप घटी एक सड़क दुर्घटना में सड़क पार कर रही दो महिला सहित एक साढे तीन साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रोड एंबुलेंस द्वारा सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज जारी है।

 

दोपहर तकरीबन 2:30 बजे घटी उक्त घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुड़िया के बनडीह निवासी 28 वर्षीय अम्बावती महतो अपने ढाई साल के बेटे के साथ और मुड़िया की निवासी 45 वर्षीय रबिला खातून डॉक्टर से इलाज के लिए दुगनी आए हुए थे। वापस लौटने के क्रम में दुगनी हनुमान मंदिर के पास सड़क पार करने की क्रम में जमशेदपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मारकर तेजी से भाग निकला।

You missed