Spread the love

इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन महाविद्यालय में समारोह पूर्वक मना शिक्षक दिवस…

सरायकेला – संजय मिश्रा । इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन महाविद्यालय में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म जयंती के अवसर पर समारोह पूर्वक शिक्षक दिवस मनाया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय के निदेशक आरएन मोहंती, विशिष्ट अतिथि किंशुक मोहंती एवं महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती डॉ स्वीटी सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलित कर और डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

Advertisements
Advertisements

मौके पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर गीत, कविता पाठ, नृत्य एवं नाटक का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों का सम्मान किया। और भाव विभोर शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी छात्र-छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।

मौके पर ओम प्रकाश, श्रावणी मुखर्जी, वंदना कुमारी, सिक्की कुमारी, अर्चना, इंदु कुमारी, माधुरी कुमारी, रश्मि कुमारी, सुमन कुमारी, निवेदिता मंडल एवं निशा रानी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

You missed