Advertisements
Spread the love

शैक्षिक महासंघ के अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में भाग लेने बैंकॉक जाएगी जिले की राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका श्रीमती संध्या प्रधान…

 

 सरायकेला: संजय मिश्रा । प्रथम शैक्षिक अंतरराष्ट्रीय एशिया पेसिफिक वूमेंस कॉन्फ्रेंस जो थाईलैंड के बैंकॉक में आगामी 2 से 4 जुलाई तक प्रस्तावित है, उसमें भाग लेने हेतु राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका श्रीमती संध्या प्रधान बैंकॉक जाएगी। उनका चयन ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ एजुकेशन एसोसिएशन या अखिल भारतीय शैक्षिक संघ के संयुक्त सचिव के हैसियत से किया गया है।

Advertisements

श्रीमती संध्या प्रधान वहां वक्ता के रूप में एशिया एवं प्रशांत महासागरीय देश समूह में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु एकजुटता हेतु विभिन्न शैक्षिक महासंघ एवं विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संगठन के द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु सामूहिक कार्रवाई के ऊपर में अपनी मत एवं प्रेजेंटेशन रखेंगी।

इस कांफ्रेंस का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं जमीनी नियमों के साथ मजबूत सक्षम संरचना निर्माण करना है। तथा लैंगिक भेदभाव को शून्य पर लाना एवं स्पष्ट लक्ष्य प्राप्त करने हेतु सशक्त नेतृत्व एवं संसाधनों का उपयोगिता का रणनीति के ऊपर में होगी।

भारत तथा विभिन्न एशिया प्रशांत सागरीय देश के महिलाओं का शिक्षा सामाजिक तथा सांस्कृतिक वैचारिक अवस्थाओं के बारे में चर्चा की जाएगी तथा इससे आने वाले दिनों में एक सशक्त महिलाओं का जागरूकता अभियान के रूप में कार्य करेगा। श्रीमती प्रधान ने कहे कि उम्मीद करती हूं यह गौरवशाली अवसर महिलाओं तथा हमारा देश को लाभान्वित करेगा।

You missed