प्रोजेक्ट रेल के तहत जिले के सरकारी विद्यालयों में शुरू हुई साप्ताहिक आकलन परीक्षा…
सरायकेला: संजय मिश्रा
Advertisements

Advertisements

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के निर्देशानुसार प्रोजेक्ट रेल यानी रेगुलर एसेसमेंट फॉर इंप्रूवमेंट लर्निंग के तहत जिले के सरकारी विद्यालयों में कक्षा पहली से बारहवीं तक अध्ययनरत छात्र छात्राओं के साप्ताहिक आकलन परीक्षा का शुभारंभ किया गया।
सरायकेला प्रखंड अंतर्गत साप्ताहिक आकलन परीक्षा का अनुश्रवण करते हुए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सरायकेला रबिकांत भकत ने बताया कि प्रखंड अंतर्गत सभी 146 प्रारंभिक विद्यालयों में साप्ताहिक आकलन परीक्षा का शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है। जिसमें झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रांची के निर्देश पर उपलब्ध कराए गए प्रश्न पत्र के आधार पर छात्र-छात्राओं द्वारा आकलन परीक्षा दिया गया।

