Spread the love

शहरबेड़ा चौक का नामकरण समाजसेवी मानसिंह मार्डी चौक किया गया…

 चांडिल :कल्याण पात्रा

Advertisements

आज दिनांक 22/08/2023 दिन मंगलवार को समय 10: 00 बजे से दलमा तराई क्षेत्र के शहर बेड़ा ग्राम के टोला एदेलबेड़ा निवासी प्रचलित आर टी आई कार्यकर्ता, परंपरागत मांझी समाजसेवी मानसिंह मार्डी कल रिम्स रांची में ब्रैन हैम्रेज से इलाज करने के दौरान कल दोपहर को डाक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया तथा ग्रामीणों ने रांची से एदेलबेड़ा गांव लेकर आया तथा पूरे आसनबनी पंचायत में शव यात्रा की गई।

मानसिंह मार्डी के शव यात्रा करते हुए माननीय मुख्यमंत्री महोदय के फूफेरा भाई श्री कपूर टुडू तथा श्री बिदु मुर्मू जी मुखिया महोदय ग्राम पंचायत आसनबनी द्वारा तथा शव यात्रा में शामिल सैकड़ों महिला पुरुष द्वारा विधिवत समाजिक रीति रिवाज के अनुसार पथरगड़ी कर पूजा अर्चना किया गया तथा शहरबेड़ा चौक का नाम समाजसेवी मानसिंह मार्डी का नाम से नामकरण किया तथा शव यात्रा में शामिल सैकड़ों महिला पुरुष के द्वारा संयुक्त रूप से श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

इस मौके पर मुखिया महोदय ने बताया कि जल्द ही शहर बेड़ा चौक में समाजसेवी मानसिंह मार्डी का मूर्ति अनावरण किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान रविन्द्र नाथ तंतुबाई, बिजय तंतुबाई, राजेश महतो,बासु प्रमाणिक, सुकलाल पहाड़िया, बुधू मांझी, रूपाय मांझी, सोम हेम्ब्रम, उप मुखिया प्रदीप महतो, कान्दरबेड़ा ग्राम प्रधान मदन मुर्मू, कर्मु मार्डी, रोबिन सिंह, रोहिना मुर्मू शहर बेड़ा वा्ड सदस्य, छुबि हेम्ब्रम, बिरेन मांझी, गुरू चरन कर्मंकार, पूर्व मुखिया गुरू चरन सिंह, बबलू सोरेन, बी आर सोरेन आदि मौजूद थे।

Advertisements

You missed