Spread the love

नई दिल्ली में महंगाई हटाओ रैली की अनुमति नहीं देने पर जिला कांग्रेस पार्टी ने

विरोध प्रदर्शन करते हुए मोदी सरकार का किया पुतला दहन

सरायकेला। देश में बढ़ती हुई महंगाई और गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के तहत आगामी 12 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय स्तर पर महंगाई हटाओ रैली का आयोजन किया जाना था। जिस रैली कार्यक्रम की अनुमति रद्द कर दी गई। जिसके विरोध में बृहस्पतिवार की शाम कांग्रेस पार्टी के जिला कमेटी द्वारा प्रदर्शन करते हुए सरायकेला स्थित गैरेज चौक में मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया। विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष छोटेराय किस्कू ने बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने महंगाई एवं गिरती अर्थव्यवस्था पर अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए पक्षपातपूर्ण तरीके से दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर के माध्यम से उपरोक्त रैली कार्यक्रम की अनुमति को रद्द कर दिया है। के विरोध में प्रदर्शन और मोदी सरकार के पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इससे न तो हतोत्साहित है और ना ही देश की जनता के प्रति अपनी जवाबदेही से 1 इंच भी पीछे हटने वाली है। अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद भी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा महंगाई हटाओ रैली कार्यक्रम को यथावत रखते हुए 12 दिसंबर को राजस्थान के जयपुर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस रैली के माध्यम से कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि जिले के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उक्त महंगाई हटाओ रैली में शामिल होंगे। विरोध प्रदर्शन एवं मोदी सरकार के पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के शिवा दास, कैलाश महतो, रतन मुखी, लाल बहादुर सिंहदेव, कृष्ण कैवर्त, शंकर, धर्मेंद्र महतो, सत्य किंकर दास, प्रदीप, पूर्ण टूडू एवं अन्य शामिल रहे।
Advertisements

You missed