Spread the love

तुमुंग पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लाभुकों की उमड़ी भीड़, 313 मामलों का हुआ त्वरित निष्पादन….

सरायकेला : राजनगर प्रखंड के 21 पंचायतों में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। जिसमें प्रखंड का 20वां सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन तुमुंग पंचायत में किया गया। जहां काफी संख्या में लाभुकों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ाह, अंचलाधिकारी धनंजय कुमार,प्रखंड प्रमुख बिशु हेम्ब्रम, बीपीआरओ गणेश पड़िहारी, बीपीओ मनोज तियु, प्रखंड समन्वयक सावन सोय ,तुमुंग पंचायत के मुखिया रघुनाथ मुर्मु एवं पंचायत समिति सदस्य विमला रानी महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कई वृद्ध ,विधवा एवं असहाय वंचित लाभुकों का पेंशन स्वीकृति तुरंत किया गया। और स्वीकृति पत्र दिया गया। वहीं कई लाभुकों को धोती साड़ी एवं कंबल का भी वितरण किया गया ।जेएसएलपी के द्वारा महिला समूह सखी मंडल की महिलाओं को चेक भी दिया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन स्टॉल भी लगाया गया था।

 

वैक्सीन लेने में भी काफी भीड़ उमड़ी। जहां कई लोगों ने कोरोना का फर्स्ट एवं सेकेंड डोज लिया। तुमुंग पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सफल बनाने में पंचायत के मुखिया रघुनाथ मुर्मु,पंचायत सचिव लालमोहन हांसदा,उपमुखिया सुबोध चंद्र महतो,समिति सदस्य विमला रानी महतो,वरसा हांसदा,पूर्व मुखिया शुशीला सोरेन ,वार्ड सदस्य पुतुल हांसदा,मदन हो,जोबा रानी महतो,अनामिका महतो,मोनिका महतो,नोगेन महतो,हरिकृष्ण किस्कु, ग्राम प्रधान बुधेस्वर सोरेन,नोगेन गोप,जसवंत सरदार, मंगल महतो,घासीराम मंडल,अस्वनी प्रधान,चितरंजन गोप,भीम हांसदा,संजय हांसदाआदि का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements

You missed