Spread the love

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) भारतीय जनता युवा मोर्चा सरायकेला खरसावां द्वारा टोक्यो ओलंपिक में भाग लिए खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए चीयर्स फॉर इंडिया कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अभिषेक आचार्य के नेतृत्व में सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में चलाए गए उक्त हस्ताक्षर अभियान में तकरीबन 500 से अधिक लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने हस्ताक्षर कर खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन और उज्जवल भविष्य के लिए मंगल कामना किए। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरायकेला नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी सहित भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सरदार, भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी सोहन सिंह, नगर महामंत्री सुमित चौधरी, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष विश्वजीत प्रधान, जिला महामंत्री बीजू दत्ता, कृष्णा राणा, नगर अध्यक्ष रवि सतपथी, राजीव लोचन महापात्र, राजेश नंदा, सार्थक आचार्य, विकास दारोगा, बिट्टू दारोगा, समीर सामल, अनुज आचार्य एवं भाजपा नगर अध्यक्ष तथा भाजयुमो के कार्यकर्ता और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements

You missed