Advertisements
Spread the love

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) सरायकेला खरसावां मुख्य मार्ग में स्थित कीता गावं में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए अवैध रुप से गांजा का बिक्री व कारोबार करने वाले भीमसेन महतो को 4 किलो 586 ग्राम गांजा, 35,100 रुपया नगद एवं एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

इस संबंध में सरायकेला थाना में शनिवार शाम थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने प्रेस कॉफ्रेंस कर बताया कि जिले के नवनियुक्त एसपी को गुप्त सूचना मिली कि कीता गावं में अवैध गांजा की खरीद बिक्री हो रही है। जिसके बाद सरायकेला के अंचलाधिकारी व सरायकेला पुलिस की टीम द्वारा कीता गावं में छापेमारी कर अवैध रुप से गांजा की बिक्री करने वाले भीमसेन महतो को 4 किलो 586 ग्राम गांजा, नगद 35100 रुपया व एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के क्रम में गांजा कारोबार से जुड़े कई अन्य लोगो का नाम भी सामने आया है। जो जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। गिरफ्तार भीमसेन महतो का आपराधिक इतिहास रहा है जो पूर्व में भी जेल जा चुका है। थाना प्रभारी ने बताया एसपी के निर्देश पर पूरे थाना क्षेत्र में अवैध शराब व अन्य अवैध नशे के कारोबार रोकने को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड डकैती दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

सरायकेला : पीएचडी कार्यालय में जल सहिया से ऑडिट के नाम पर पैसे की उगाई…