Advertisements
Spread the love

सरायकेला। महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के शुभ अवसर पर आदित्यपुर थाना कैंपस में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो की देखरेख में किए गए उक्त स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कुल 15 यूनिट ब्लड का कलेक्शन किया गया। इस अवसर पर सरायकेला सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ नकुल प्रसाद चौधरी सहित ब्लड बैंक सरायकेला की टीम में लैब टेक्नीशियन शिव कुमार सिंह, लैब टेक्नीशियन अर्धेदू कुमार सिंह, एएनएम नर्स चिंता कुमारी द्वारा ब्लड का कलेक्शन किया गया।

Advertisements