Advertisements

सरायकेला : जिले के ईचागढ़ प्रखंड के गौरांगकोचा पंचायत अंतर्गत माझी कुली गावं में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर में खास कर कानून से संबंधित बातों को विस्तार से बताया गया। शिविर में मुख्य रुप से उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार क्रांति प्रसाद ने कहा कि विधिक जागरूकता शिविर मे धारा 326ए के तहत अगर किसी पर एसिड से हमला किया गया है तो अपराध गैर जमानती कैटगरी मे गिना जाएगा साथ ही दोषी को 10 साल की कैद व जुर्माना का प्रावधान हैं। जागरूकता शिविर में ग्रामीणों कोविड-19 वैक्सीन के संबंध में जागरूक किया गया। सभी लाभार्थियों को वैक्सिंग लेने का आग्रह किया गया है। डीएलएसए के गोविंद ने कहा कि 14 नवंबर तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
Related posts:
SARAIKELA NEWS : नपं अध्यक्षा एवं नपं उपाध्यक्ष ने संयुक्त रुप से वर्मा टेंट हाउस का किया उद्घाटन......
राज्य स्तरीय खेलो झारखंड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के एथलीट छात्रों ने एक स्वर्ण सहित कुल 7 मेडल...
Namkum Nrews : टाटीसिल्वे थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने 48 जी जूनियर नेशनल बालिका कबड्डी चौंपियनशिप...

