Spread the love

 बुधवार को राज परिवार के सदस्य करेंगे मां पाउड़ी दर्शन, मनेगा नुआखिआ

सरायकेला। शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की सरायकेला में विशेष 16 दिवसीय पूजन उत्सव का समापन महाअष्टमी के अवसर पर बुधवार को राज परिवार द्वारा मां पाउड़ी दर्शन के साथ हो जाएगा। उत्कलीय जगन्नाथ पांजी के मतानुसार आयोजित होने वाले मां दुर्गा के उक्त पूजन उत्सव के तहत मंगलवार की देर रात्रि 9:59 बजे महाअष्टमी पूजा का शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें मध्य रात्रि परंपरा अनुसार महामेरू बलिदान किया जाएगा।

तोपो की गूंज के बीच हुआ करता था महामेरू बलिदान

पंचांग के अनुसार मध्य रात्रि 11:48:36 बजे महामेरू बलिदान किया जाएगा। जिसमें तांत्रिक मतानुसार पूजन उत्सव में माता की प्रसन्नता के लिए भैंसे की बलि देने की परंपरा रही है। रजवाड़े के जमाने में कोल्हान क्षेत्र में इस परंपरा का निर्वहन तोपों की गूंज के बीच किया जाता था। परंपराएं आज भी जीवित हैं परंतु तोपों की गूंज समय के साथ थम गई है।

बुधवार को होगा नुआखिआ

16 दिनी मां दुर्गा के परंपरागत पूजन उत्सव के समापन पर राज परिवार के सभी सदस्य राज पैलेस स्थित मां पाउड़ी के दर्शन करेंगे। इस अवसर पर मां के चरणों में खेत से लाए हुए पहले अनाज के भोग का चढ़ावा चढ़ाया जाएगा। इसके पश्चात ही नए अनाज से प्रसाद तैयार किया जाएगा। जिसे नुआखिआ के तौर पर मनाते हुए राज परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर प्रसाद का सेवन करेंगे। मान्यता रही है कि खेत से आए हुए पहले अनाज को मां पाउड़ी को चढ़ावा चढ़ाने के पश्चात राज्य परिवार द्वारा सेवन करने के बाद ही अन्य घरों में नए अनाज का सेवन प्रारंभ किया जाता है।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…