Advertisements

फ्लीटगार्ड फिल्टर प्राइवेट लिमिटेड ने पद्मश्री छुटनी महतो को दी शुभकामनाएं……
सरायकेला। पद्मश्री सम्मान मिलने के बाद लगातार मिल रहे बधाईयों के बीच पहली बार पद्मश्री छुटनी महतो से मिलने औद्योगिक घराना फ्लीटगार्ड प्राइवेट लिमिटेड कोलाबीरा पहुंचा। खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि शंभू मंडल के साथ बीरबांस स्थित पद्मश्री छुटनी महतो के आवास पर पहुंचे कंपनी के प्रबंधक अविनाश माले, तपन दास एवं उमेश खापरे ने पद्मश्री छुटनी महतो से मिलकर शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी। और समाज से कुरीतियों को दूर करने के क्षेत्र में कार्य करने के लिए हर संभव सहायता करने की बात कही।
Advertisements

Related posts:

