Advertisements
Spread the love

बड़दांड में श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट द्वारा किया गया भव्य भजन संध्या का आयोजन:

मुठऐ पोखालो रे पेटो पूरे मोरो….. भजन पर झूम उठे श्रद्धालु।

Advertisements

सरायकेला। बाहुड़ा रथ यात्रा के शुभ अवसर पर श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट सरायकेला द्वारा स्वर्गीय कालूराम चौधरी की पुण्य स्मृति में कालूराम चौक पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। जगन्नाथ धाम पूरी की परंपरा अनुसार बाहुडा रथ वापसी के समय बड़दाड यानी कालूराम चौक में भगवान रात्रि विश्राम करते हैं। रात्रि विश्राम के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी एवं अन्य द्वारा भव्य आरती कर भजन संध्या का शुभारंभ किया गया। कालूराम चौक पर बलदेव सिंह ग्रुप के अर्पिता गांगुली, नेहा कुमारी, कृष्ण कुमार के भजन ग्रुप द्वारा एक से बढ़कर एक ओड़िया भजन प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अतिथि सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सीनेट के सदस्य केपी दुबे, वरीय मुखौटा कलाकार गुरु प्रशांत महापात्र को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। भजन संध्या पर संबोधित करते हुए गणेश महाली ने क्षेत्रवासियों को रथ यात्रा की शुभकामनाएं दी। एवं कालूराम सेवा ट्रस्ट को धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान लेने के लिए धन्यवाद दिया।

केपी दुबे ने भी अपने संबोधन में श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। विशेषकर बद्रीनाथ धाम में ट्रस्ट द्वारा व्यवस्थित ढंग से भागवत कथा संपन्न कराने के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी द्वारा उपलब्ध कराई गई व्यवस्था की तारीफ की। मौके पर सुमित महापात्र, अमलेश सिन्हा, नारायण कुमार, गोविंद साहू, छोटे लाल साहू, अशोक चौधरी, संजय चौधरी, ललित चौधरी, आशुतोष चौधरी, दिनेश चौधरी, सुनील चौधरी, विमल चौधरी, अजय चौधरी, केशव चौधरी, अनमोल चौधरी, शिवम चौधरी एवं चौधरी परिवार के काफी सदस्य मौजूद रहे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?