Spread the love

एसबीयू में टॉक सीरीज  आयोजित

Advertisements
Advertisements

राँची/नामकुम । सरला बिरला विश्वविद्यालय में “सुपर सैटरडे फैकल्टी एंपावरमेंट टॉक सीरीज़ – भाग 5” के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें इंटेलेक्ट डिज़ाइन एरिना लिमिटेड के ऑपरेशंस हेड – एशिया पैसिफिक, आर. एन. नागराज प्रसाद ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया । उन्होंने “ट्रांसफॉर्मेशन यूजिंग डिजाइन थिंकिंग” विषय पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया । प्रसाद ने बताया कि डिज़ाइन थिंकिंग एक ऐसा तरीका है, जो नवीन सोच और विचारों के माध्यम से समस्याओं के समाधान में मदद करता है। यह न केवल नए उत्पादों के निर्माण में सहायक है, बल्कि समाज और लोगों के जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन लाता है। उन्होंने अरविंद आई हॉस्पिटल, जयपुर फुट और व्हाट्सऐप जैसे उदाहरणों के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि डिज़ाइन के सिद्धांतों को अपनाकर प्रभावशाली और उपयोगी नवाचार किए जा सकते हैं । उन्होंने भारत में प्रचलित “जुगाड़” की परंपरा को भी डिज़ाइन थिंकिंग का ही एक स्वरूप बताया। डिज़ाइन की पाँच प्रमुख बातों – कौशल, अनुभव, सोचने का नजरिया, नया विचार और सही दिशा में काम करने – का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि किसी नई पहल को लागू करने में विभिन्न प्रकार की चुनौतियाँ आ सकती हैं । कार्यक्रम का संचालन गगनदीप चड्ढा ने किया। कार्यक्रम के अंत में एक संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने प्रसाद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से नई सोच और नवाचार को लगातार प्रोत्साहित करता रहेगा। प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने कार्यक्रम के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

You missed