Spread the love

राजेंद्र मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में उत्कृष्ट कराने की मांग सदन में गुंजी…

जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने आज विधानसभा सत्र में बागबेडा कॉलोनी स्थित राजेंद्र मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में उत्कृष्ट कराने की मांग को सदन में जोरदार तरीके से उठाए है।
विधानसभा सदन में उठाए गए सवालों में विधायक संजीव सरदार ने कहा कि कीताडीह, घाघीडीह एवं बागबेड़ा में लगभग डेढ़ लाख की आबादी है। इतनी लंबी आबादी होने के बावजूद भी वहां एक भी सरकारी उच्च विद्यालय नहीं है। जिसके कारण निर्धन छात्र छात्राओं को पठन पाठय में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार को बागबेडा कॉलोनी पंचायत में स्थित राजेंद्र मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में उत्कृष्ट करने की मांग किए है।

Advertisements

विदित हो कि पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं झामुमो बागबेडा ईकाई अध्यक्ष अजीत सिंहा ने इस संबंध में विधायक संजीव सरदार को आवेदन देकर राजेंद्र मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में उत्कृष्ट करने की मांग किए थे। इसी आलोक में विधायक संजीव सरदार ने आज सदन में यह सवाल उठाएं है।

Advertisements

You missed