
आगामी 1 जनवरी को खरसावां शहीद स्थल में प्रस्तावित शहीद श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों का उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा…
शहीद पार्क खरसावां में राज्य के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के प्रतावित कार्यक्रम की तैयारीयों का जायजा ले दिए आवश्यक दिशा निर्देश
सरायकेला: संजय मिश्रा ।

आगामी 1 जवारी 2024 को खरसावां शहीद दिवस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री, राज्यपाल एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री सहित राज्य के कई मंत्रीगण के शहीद पार्क खरसावां में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का उपायुक्त रविशंकर शुक्ला तथा पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ शहीद पार्क खरसावां का निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, परियोजना निदेशक आई.टी.डी.ए, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, पुलिस उपाधीक्षक सरायकेला एवं विभिन्न विभाग के वरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित रहे।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने शहीद पार्क के शहीद स्थल, आवागमन हेतू अलग-अलग गेट, शहीद पार्क एवं आस-पास में साफ-सफाई, जूता चप्पल स्टैंड, पार्किंग, गेस्ट, चांदनी चौक आदि पर किए जा रहे तैयारियों का जायजा ले 31 दिसंबर 2023 तक सभी तैयारियां पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने शहीद समिति एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक किए गए तैयारियों की समीक्षा की। और आपसी तालमेल स्थापित कर शांतिपूर्ण वातावरण में स्थानीय रीति-रिवाज के तहत पूजा सम्पन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

