Advertisements
Spread the love

इंटर के छात्रों की समस्याओं के समाधान करने में सरकार पूरी तरह विफल: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने आरोप लगाया कि इंटर के छात्रों की समस्याओं के समाधान करने में सरकार पूरी तरह विफल है. उन्होंने कहा कि जब सरकार जानती थी कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत डिग्री काॅलेजों से इंटर की पढ़ाई अलग होना है तो इस स्थिति में 5 वर्षों में सरकार ने इंटर के पढ़ाई की वैकल्पिक व्यवस्था खड़ी नहीं की. मैट्रिक के परीक्षाफल प्रकाशित होने के डेढ़ महीने के वाद भी इंटर के नामांकन की समूचित व्यवस्था सरकार कर नहीं सकी. इंटर प्रथम वर्ष में नामांकन लेने वाले विद्यार्थी काॅलेज एवं विद्यालयों का चक्कर काट रहे हैं. वहीं डिग्री काॅलेजों के इंटर द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाले विद्यार्थी पढ़ाई बंद होने पर ऊहापोह की स्थिति में हैं. सरकार की लापरवाही के कारण पढ़ाई की मांग को लेकर विद्यार्थी सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं. राज्य में इंटर की पढ़ाई की स्थिति आज अराजक स्थिति में आ गई है. डॉ गोस्वामी ने सरकार से मांग की है कि सरकार शीघ्र सभी मैट्रिक उतीर्ण विद्यार्थियों के इंटर प्रथम वर्ष में नामांकन की व्यवस्था अविलम्ब सुनिश्चित करे तथा डिग्री काॅलेजों में अध्ययनरत इंटर द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं का 1 वर्ष के लिए उसी काॅलेज में ही पढ़ाई की व्यवस्था करे. डॉ गोस्वामी ने सरकार से डिग्री काॅलेजों के इंटर संकायों में वर्षों से कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों का डिग्री काॅलेजों में समायोजन करने का आग्रह किया है.

Advertisements

You missed