Advertisements
Spread the love

जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा के नेतृत्व में हजारों महिला एवं पुरुष भाजपाई पीएम मोदी के आगमन पर जमशेदपुर के लिए हुए रवाना…

सरायकेला(संजय मिश्रा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर आगमन का उत्साह सरायकेला में बेशुमार देखने को मिला। इस अवसर पर सरायकेला भी मोदीमय दिखा। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर आगमन पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारी संख्या में खास और आम सभी जमशेदपुर के लिए रवाना होते हुए देखे गए। वहीं भाजपा नेता जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा के नेतृत्व में सरायकेला एवं खरसावां विधानसभा क्षेत्र से तकरीबन 3000 से अधिक की संख्या में महिला एवं पुरुष भाजपाई गार्डन इन से करीब 100 छोटी बड़ी गाड़ियों में जमशेदपुर के लिए रवाना हुए।

Advertisements

जिसमें खरसावां विधानसभा क्षेत्र के खुंटपानी और पांड्राशाली सहित अन्य क्षेत्रों से सैकड़ो की संख्या में भाजपाई जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा के नेतृत्व में जमशेदपुर परिवर्तन संकल्प सभा के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। जो कोल्हान में निश्चित रूप से परिवर्तन का संकेत है। और जमशेदपुर पधार रहे प्रधानमंत्री आज विशेष रूप से राज्य सहित कोल्हान क्षेत्र को भी विकास का सौगात देने जा रहे हैं।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर