Spread the love

शाहिद की विधवा का जीवन बहुत ही संघर्षमय होती है अनुराधा मुंडा…

अनगड़ा (अर्जुन कुमार) । वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रशासनिक क्षेत्र भ्रमण में शहीद हुए अनगड़ा प्रखंड बेड़वारी गांव के शहीद हरखनाथ महतो के 14वीं पुण्य तिथि पर शहादत दिवस मनाई गई गोंदली पोखर चौक में बने प्रतिमा पर कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड प्रमुख दीपा उरांव, जिला परिषद सदस्या अनुराधा मुंडा, ग्राम प्रधान रंथा महली, पूर्व नामकुम उप प्रमुख माधुरी देवी माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा ने शाहिद की विधवा रेशमी देवी की संघर्ष और बलिदान की प्रशंसा करते हुए विशेष सम्मान देकर सम्मानित की।

कार्यक्रम का संचलन अजय महतो ने किया मौके पर भाजपा नेता रामसाय मुंडा, शाहिद के मित्र वीरेंद्र सिंह भोगता, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो, नरेश साहू, सिकंदर अंसारी, नीलकंठ चौधरी, बरतू मुंडा, अजय उरांव, प्रेम उरांव शाहिद के पिता समेनाथ महतो, पत्नी रेशमी देवी साथ ही परिवार के सभी सदस्य सहित अन्य उपस्थित थे।

Advertisements

You missed