Advertisements
Spread the love

वार्षिक खेल महोत्सव स्फूर्ति 2k24 के पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन…

सरायकेला संजय मिश्रा:

Advertisements

सरायकेला। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक जमशेदपुर में वार्षिक खेल महोत्सव स्फूर्ति 2 के 24 के पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित मार्शल आर्ट झारखंड के चीफ इंस्ट्रक्टर अमित मोदक ने विजेता खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

इस मौके पर खो-खो, बैडमिंटन, रिले रेस, कबड्डी, जलेबी रेस, 100 मीटर रेस, थ्री लैग रेस और पिट्टो आदि खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया छात्राओं को अतिथियों द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉक्टर संजीव कुमार ने छात्राओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करते हुए बताया कि खेल के इस महाकुंभ में संस्थान की लगभग 400 छात्राओं ने भाग लिया। मौके पर संस्थान के व्याख्याता राजेश प्रसाद, कुमार मनोज, सुबोध कुमार, बिहारी गोंड, विष्णु शंकर सिंह, शिव सागर सहित अन्य शिक्षकों ने खेल महोत्सव का सफल संचालन किया।

You missed