Advertisements
Spread the love

चाकुलिया के राणी सती दादी में दो दिवसीय भाद्र अमावस्या उत्सव धूमधाम से हुआ संपन्न, नृत्य नाटिका सहित में झूमे श्रोता

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित राणी सती मंदिर परिसर में मंगलवार को राणी सती भक्त मंडल द्वारा आयोजित राणी सती दादी की दो दिवसीय भाद्र अमावस्या उत्सव संपन्न हुआ. इस अवसर पर कमेटी द्वारा मंदिर की भव्य सजावट की गई थी. शाम में महिलाओं ने दादी की श्रृंगार आरती की. कोलकाता के गायक जयप्रकाश जी महाराज एंड ग्रुप द्वारा नृत्य नाटिका सहित किया गया. इस कार्यक्रम में अनेक महिलाओं ने भाग लिया. इसके उपरांत भंडारा का आयोजन किया गया. इसके पश्चात कलाकारों द्वारा भजनों प्रस्तुत की गई. श्रोताओं ने भजन कीर्तन का लुफ्त उठाया.

Advertisements

इस मौके पर भरत झुनझुनवाला, प्रभात झुनझुनवाला, दीपक झुनझुनवाला, हरी रूंगटा, राजेश प्रसारी, विजय लोधा, माधवी झुनझुनवाला, अंजू झुनझुनवाला, नीता झुनझुनवाला, चंदा रूंगटा, वीना रूंगटा, पुष्पा रूंगटा, उमा लोधा, ललिता मोर, सरोज जैन आदि उपस्थित थे.