Spread the love

दो दिवसीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2023 24 के जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ…

सरायकेला। झारखंड शिक्षा परियोजना सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान जिला स्तरीय दो दिवसीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2023-24 का शुभारंभ किया गया। सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित की जा रही उक्त जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा ने खिलाड़ी छात्रों से परिचय प्राप्त करते हुए किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित खिलाड़ी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए लगन के साथ अनुशासन पूर्वक बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Advertisements

के पर अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रकाश कुमार, श्रीमती सान्तोना जेना, हरे कृष्णा महतो, राजेश मिश्रा, कामिनी कांत मेहता, विमल कुमार डोगरा, तपन कुमार महतो, मोहम्मद दिलदार अंसारी, वीरेन पाल, खेला राम मुर्मू, श्रीमती संतोषी महतो सहित अन्य सभी प्रतिनियुक्ति शिक्षक-शिक्षिका एवं कर्मियों ने कार्यक्रम एवं खेल का संचालन किया।

पहले दिन के खेल प्रतियोगिता में जिले भर के सभी प्रखंडों के विभिन्न विद्यालयों से अंडर 14, अंडर 17 एवं अंडर-19 बॉयज एंड गर्ल्स ग्रुप के विभिन्न इवेंट्स आयोजित किए गए। इसके साथ ही लॉन्ग जंप, हाई जंप, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो जैसे प्रतियोगिता भी आयोजित किए गए। जिसके विजेता खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। शनिवार को शेष सभी प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ समापन किया जाएगा।

Advertisements

You missed