Spread the love

रामगढ़ शहर की जनता में काफी भय का माहौल.चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा घोषित आंदोलन का आजसू पार्टी ने दिया समर्थन…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements

आजसू पार्टी जिला कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया गया। आजसू पार्टी के द्वारा झारखंड सरकार तथा जिला प्रशासन के ऊपर आरोप लगाया गए। आजसू पार्टी के रामगढ़ जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी ने कहा कि रामगढ़ शहर में दिनदहाड़े कोहिनूर ज्वेलर्स थाना चौक स्थित में अपराधियों के द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम देने घटना की कड़ी निंदा करते हैं। दिलीप दांगी ने कहा कि रामगढ़ जिला प्रशासन की लापरवाही अपराधी फायदा उठा रहे हैं। एक तरफ झारखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री हमेंत सोरेन के आगमन तथा आवभगत में जिला प्रशासन मुस्तैद होने के बावजूद रामगढ़ थाना से महज कुछ दूर थाना चौक स्थिति कोहिनूर ज्वेलर्स में अपराधियों के द्वारा घटना को दिनदहाड़े अंजाम दी गई। यह काफी चिंता का विषय हैं। रामगढ़ जिला प्रशासन की लापरवाही साफ झलकती हैं। अपराधियों के द्वारा लूटपाट करते हुए। अंतिम लोकेशन लारी तक बताई जा रही हैं। कहीं ना कहीं अपराधी कोठार ओवरब्रिज होते हुए पार क्यों होंगे। वहां प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद वहां से कैसे वह लोग भाग निकले या अभी तक पकड़ में नहीं आए हैं।

इससे जिला प्रशासन की लापरवाही स्पष्ट रूप से दिखती हैं। केवल प्रशासन ईट भट्ठा के मालिकों से बालू और चिप्स लदे ट्रैक्टर से केवल पैसा वसूलने में लगी हुई हैं। हेलमेट चेकिंग के नाम पर लगातार आम जनता-जनार्दन को लगातार परेशान करते हुए। रुपए पैसा वसूली कर जेब कर्म करने का काम किया जा रहा हैं। जेएमएम औंर कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय जनता दल की सरकार में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ चुका हैं कि दिनदहाड़े अब रामगढ़ में डकैती की घटना और व्यापारियों पर गोलीबारी की घटना बढ़ती जा रही हैं। विगत कुछ महीनों में लगातार छह घटनाएं को अंजाम अपराधियों के द्वारा दी गई। रामगढ़ जिला प्रशासन यहां केवल लूटने में लगी हुई हैं। झारखंड सरकार को खुश करने में लगी हैं। उन्हें जनता-जनार्दन की सुख-दुख से कोई लेना-देना नहीं हैं। रामगढ़ जिला प्रशासन हाल में हुए। सभी अपराधी घटना का जल्द खुलासा करें। दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजें।

रामगढ़ की जनता चेन से सुख की नींद सो सकें। रामगढ़ शहर की जनता में काफी भय का माहौल हैं। आजसू पार्टी चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा घोषित आंदोलन की चेतावनी का समर्थन करती हैं। आजसू पार्टी का हर एक सिपाही उनके आंदोलन में रामगढ़ की जनता की सुख दु:ख में शामिल रहेगी । झारखंड सरकार औंर जिला प्रशासन अपराधिक घटनाओं को रोकने में नाकामयाब रही हैं। जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। अगर जल्द इन घटनाओं का खुलासा नहीं किया गया तो झारखंड सरकार ओर जिला प्रशासन के विरोध में जनहित के लिए न्याय मार्च निकालेंगे और जनहित के लिए मोर्चा खोलेंगे।‌‌ रामगढ़ में अपराधियों का मनोबल किसी भी हाल में बढ़ने नहीं दिया जाएगा। उक्त मौके पर आजसू पार्टी के रामगढ़ जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी , जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली, बिभन सिंह, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष अनुपमा सिंह नगर परिषद कमेटी अध्यक्ष राजेश महतो, नगर सचिव नीरज मंडल ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष रोहित सोनी मौजूद

Advertisements

You missed