Advertisements
Spread the love

कुच्चू पंचायत को विकास की दो बड़ी सौगात, चेक डैम और स्वास्थ्य उपकेंद्र की रखी गई आधारशिला

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik……✍️

अनगड़ा(राँची) । खिजरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुच्चू पंचायत में गुरुवार को दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की आधारशिला रखी गई। इनमें पहान डूबा नाला पर 81 लाख रुपये की लागत से एकल चेक डैम निर्माण कार्य तथा कुच्चू ग्राम में 55 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य शामिल है। इन दोनों परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा, वहीं स्थानीय ग्रामीणों को अपने घर के नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। चेक डैम के निर्माण से भूजल स्तर में सुधार होने की उम्मीद है, जिससे कृषि उत्पादन को भी मजबूती मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। चेक डैम से किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी और स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सामान्य उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि विकास का उद्देश्य हर वर्ग तक सुविधाएं पहुंचाना और जीवन को आसान बनाना है। विधायक ने इसे क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि ये योजनाएं कुच्चू पंचायत के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाएंगी और आने वाले समय में ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाएंगी। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, महिला एवं युवा संगठन के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

You missed