Spread the love

आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत प्रखंड विकास स्ट्रेटजी हेतु गम्हारिय प्रखंड के सभी पंचायतों में पंचायत स्तरीय आमसभा सह चिंतन शिविर का आयोजन वरीय पदाधिकारियों के उपस्थिति में किया गया…

आदित्यपुर – जगबंधु महतो

गम्हारिय प्रखंड के छोटा गम्हारिय पंचायत के सामुदायिक भवन में जिले के उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गगराई बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। चिंतन शिविर में गम्हारिया अंचल अधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार प्रखंड विश्व सूत्री अध्यक्ष छाया कांत गोरी, उपाध्यक्ष राम हांसदा, जिप सदस्य पिंकी मंडल, जिप सदस्य शंभू मंडल, प्रखंड प्रमुख अनीता टुडू, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर प्रमिला, सीडीपीओ साधना चौधरी, मुखिया निराला सरदार, प्रखण्ड के शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका आदि मौजूद रही।

शिविर में मुख्य रूप से पेयजल आपूर्ति, जलमिनार मरामत्ती, सड़क मरामत्ती, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, सोख्ता एवं नाडेप निर्माण, विधुत आपूर्ति, तालाब जीर्णोद्धार, राशन, पेंशन योजना, स्वास्थ्य केन्द्रो में चिकित्सकों के प्रतिनियुक्ति सहित कई अन्य जनउपयोगी समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। चिंतन शिविर में पंचायत के विभिन्न गाँव के ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र की समस्याओं तथा उसके समाधान सम्बन्धित जानकारी दी गई। इस दौरान वरीय पदाधिकारियों के द्वारा पंचायतो के सर्वांगीण विकास तथा स्वच्छता इत्यादि के क्षेत्र में कार्य कर आकांक्षी प्रखंड गम्हारिय को आदर्श प्रखंड के रूप में विकसित करने हेतू जनसहभागिता की अपील की गई।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…