Advertisements
Spread the love

ग्रामीणों ने मोबाईल के साथ मोबाईल चोर को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले….

चाकुलिया: विश्वकर्मा सिंह  – चाकुलिया थाना में कांड संख्या 42/24 के तहत धारा 457, 380, 414 आईपीसी लगाकर पुलिस ने कालापत्थर पंचायत अंतर्गत कायराडीह गांव निवासी नेपाल हांसदा आरोपी मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. ज्ञात हो की नया बाजार स्टेशन रोड निवासी परमानंद सिंह के घर में घुसकर मोबाइल चोरी करते बदमाश को स्थानीय युवकों ने दौड़ाकर पकड़ लिया था.

Advertisements
Advertisements

इस दौरान उसके पास से चार मोबाइल बरामद किया गया था. जिसमें एक परमानंद सिंह की भतीजी का भी मोबाइल शामिल था. पकड़े गए बदमाश की पहचान चाकुलिया थाना क्षेत्र के कालापत्थर पंचायत अंतर्गत कायराडीह गांव निवासी नेपाल हांसदा पिता देवा हांसदा के रूप में की गई थी. स्थानीय लोगों ने मोबाइल चोर को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

परमानंद सिंह ने बताया कि रात्रि करीब 3 बजे उनके घर में घुसा चोर जब मोबाइल लेकर भाग रहा था तो चहलकदमी से उनकी नींद खुल गई. उन्होंने अपने पुत्र एवं उसके मित्रों के साथ मिलकर चोर का पीछा किया तथा थोड़ी दूरी पर उसे दबोच लिया. उसके पास से चार मोबाइल फोन बरामद किया गया जो रात में ही चुराया गया था.

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्तर प्रदेश उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज बिहार बिहार बोकारो मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

दुमका : ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे आठ वर्षीय जीत के इलाज के लिए परिवार ने लगाई मदद की गुहार