Advertisements
Spread the love

डोर-टू-डोर अभियान के तहत ग्रामीणों को किया गया जागरूक, 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik……✍️

राँची । जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के मार्गदर्शन में डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम के तहत गुरुवार को चान्हो प्रखंड के हुटार गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी उषा कुमारी, सुमति कुमारी, निलश्याम कुमार कश्यप, संजीत उरांव, सोनु सिंह, हरिराम करमाली, एलमा एक्का सहित अन्य उपस्थित थे । इस दौरान पीएलवी निलश्याम कुमार ने लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत और मध्यस्थता की जानकारी देते हुए बताया कि 14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में लोग अपने मामलों का निःशुल्क और सुलभ तरीके से निपटारा करा सकते हैं। उषा कुमारी और सुमति कुमारी ने बाल श्रम, बाल अधिकार, बाल विवाह, डायन बिसाही, नशा उन्मूलन, पीड़ित मुआवजा योजना और जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संजीत उरांव और सोनु सिंह ने कहा कि किसी व्यक्ति को डायन कहकर आरोपित करना भी अपराध की श्रेणी में आता है। हरिराम करमाली और एलमा एक्का ने नशा उन्मूलन पर जोर देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। वहीं कार्यक्रम में वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन योजनाओं की भी जानकारी दी गई। सुनीता देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना और जॉब कार्ड पर प्रकाश डाला। रेनु देवी ने लोक अदालत और सुजिता देवी ने मईंया सम्मान योजना की जानकारी दी। पीएलवी बरखा तिर्की, प्रीतम सक्सेना और पुनम देवी ने आगामी 14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में विस्तार से बताया और लोगों से अपने मामलों के समाधान के लिए इसका लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों के बीच जागरूकता से संबंधित पम्पलेट और लिफलेट का वितरण किया गया।

You missed