Advertisements
Spread the love

सोनुआ के दुर्गा पूजा पंडालों में आयोजित हुआ भजन संध्या ओर्केस्ट्रा समेत अन्य

सांस्कृतिक कार्यक्रम…..

चक्रधरपुर  – (रूपेश प्रधान)  सोनुआ के दुर्गा पूजा पंडालों में पूजा के मौके पर तीन दिनों तक रात को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। सोनुआ के मदांग जाहिर दुर्गा पूजा पंडाल परिसर में भजन-संध्या ओर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जमशेदपुर और राऊरकेला से आये कलाकारों ने अपने गीतों से लोगों को झुमाया। कलाकारों ने हिंदी, ओडिया, नागपुरी आदि भाषाओं में भक्ति भजन के साथ-साथ आधुनिक फिल्मी गीत गाकर लोगों को झुमाया। मदांग जाहिर दुर्गा पूजा पंडाल में बच्चों के लिये नृत्य प्रायियोगिता, चित्रांकन और कविता पाठ प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया।

Advertisements

You missed