
खिजरी विधायक राजेश कच्छप के प्रयास से करमाली टोली में 100 KVA ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

Arjun Kumar Pramanik…..✍️
अनगड़ा (रांची) : खिजरी विधायक राजेश कच्छप के प्रयास से अनगड़ा प्रखंड के गेतलसूद पंचायत अंतर्गत करमाली टोली में 100 KVA क्षमता वाले नए बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। यह ट्रांसफार्मर विधायक की अनुशंसा पर स्वीकृत हुआ था। उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड कांग्रेस, अनगड़ा द्वारा किया गया । इस ट्रांसफार्मर के लगने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिससे ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही कम वोल्टेज और अनियमित बिजली की समस्या से राहत मिलेगी। इससे ग्रामीणों के दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना और सम्मान समारोह से हुई, जिसके बाद विधिवत रूप से फीता काटकर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर लगभग 200 लोग उपस्थित थे, जिनमें स्थानीय ग्रामीणों के साथ क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति भी शामिल थे। ग्रामीणों ने विधायक राजेश कच्छप के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल उनके जीवन में ऊर्जा और सुविधा दोनों लेकर आई है। उन्होंने विधायक के विकासोन्मुख कार्यों की सराहना की। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, विधानसभा सह प्रभारी राजेन्द्र मुण्डा, जिला महासचिव शिवदास गोस्वामी, विधायक प्रतिनिधि छोटेलाल महतो, पंचायत अध्यक्ष रणवीर कुजूर, प्रमुख प्रतिनिधि प्रेम उरांव, ग्राम प्रधान जितेन्द्र उरांव सहित बाबुलाल महतो, विशुनलाल मुण्डा, महेन्द्र करमाली, बिगू लोहरा, अशोक महतो, रामचन्द्र उरांव, अनुज महतो, रतन देवी, मंगरी देवी, पियासो देवी, आशा देवी, विनिता, जानकी, मनीषा, राधिका, रिया, सोनी, सुमन, रिती आदि उपस्थित थे।
Related posts:

