यमुना का आशिर्वाद : दिल्ली में रेखा राज का भव्य आगाज
✍️ : संजय कुमार विनीत
रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें एलजी वीके सक्सेना ने शपथ दिलाई। इस दौरान मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं हैं। सीएम के साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित कई नेताओं ने शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। 50 से ज़्यादा फ़िल्मी सितारे और उद्योगपति भी मौजूद रहे। कई देशों के राजनयिकों को भी आमंत्रित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के लिए शहर के मध्य, उत्तर और नयी दिल्ली क्षेत्रों में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर रेखा गुप्ता को बधाई दी और विश्वास जताया कि वह पूरी ताकत के साथ दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रेखा गुप्ता जी को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। वह जमीनी स्तर से उठी हैं, कैंपस राजनीति से लेकर राज्य संगठन और नगरपालिका प्रशासन में सक्रिय रहने के बाद अब विधायक के साथ-साथ मुख्यमंत्री बनी हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि वह पूरी ताकत के साथ दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगी। उपयोगी कार्यकाल के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।’’
दिल्ली में सरकार गठन और कैबिनेट की शपथ के बाद अब विभागों का भी बंटवारा हो गया है। कैबिनेट की बैठक से पहले मंत्रियों को उनके विभाग अलॉट कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद अपने पास 5 विभाग रखे हैं। इसके अलावा प्रवेश वर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाकर तीन अहम विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दिल्ली में सरकार गठन और कैबिनेट की शपथ के बाद अब विभागों का भी बंटवारा हो गया है। कैबिनेट की बैठक से पहले मंत्रियों को उनके विभाग अलॉट कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद अपने पास 5 विभाग रखे हैं। इसके अलावा प्रवेश वर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाकर तीन अहम विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पास वित्त विभाग और विजिलेंस समेत कुल पांच विभाग रखे हैं। वह गृह, सर्तकता और योजना विभाग की भी जिम्मेदारी संभालेंगी। उपमुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा को शिक्षा, परिवहन और पीडब्ल्यूडी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
सिख चेहरे मनजिंदर सिंह सिरसा को स्वास्थ्य, शहरी विकास और उद्योग मंत्री बनाया गया है। विभाग दिया गया है। कपिल मिश्रा को जल, पर्यटन, आर्ट एंड कल्चर विभाग सौंपा गया है। बवाना से विधायक और दलित चेहरे के रूप में शामिल गए गए रवींद्र कुमार इंद्रराज के पास समाज कल्याण, एससी/एसटी मामले, श्रम विभाग की जिम्मेदारी रहेगी।
1. रेखा गुप्ता (मुख्यमंत्री) – गृह, वित्त, सेवा, सतर्कता, योजना
2. प्रवेश वर्मा (उपमुख्यमंत्री) – शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, परिवहन
3. मनजिंदर सिंह सिरसा – स्वास्थ्य, शहरी विकास, उद्योग
4. रवींद्र कुमार इंद्राज – समाज कल्याण, एससी/एसटी मामले, श्रम
5. कपिल मिश्रा – जल, पर्यटन, संस्कृति
6. आशीष सूद – राजस्व, पर्यावरण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति
7. पंकज कुमार सिंह – कानून, विधायी मामले, आवास।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता थोड़ी देर में कैबिनेट मंत्रियों के साथ यमुना घाट पर पहुंचेंगी। इस दौरान यमुना को साफ करने का काम भी जोर-शोर से चल रहा है।
कार्यभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि विकसित दिल्ली के मिशन को पूरा करने के लिए लगातार काम किया जाएगा और एक भी दिन व्यर्थ नहीं होगा। रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की जनता से हमने जो भी वादे किए हैं उन्हें पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि 5 बजे यमुना घाट पर आरती के लिए जाएंगे और शाम 7 बजे कैबिनेट की मीटिंग होगी।