Advertisements
Spread the love

शिक्षा विभाग की मंथली रैंकिंग सुधार पर जोर, गम्हरिया में DAC कैलाश मिश्रा की समीक्षा बैठक

Advertisements

गाम्हरिया संवाददाता- जगबंधु महतो

गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुब्रता महतो के कार्यालय में शुक्रवार को जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा जारी मंथली रैंकिंग प्रणाली को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्रा ने बताया कि झारखंड शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक माह जिला एवं प्रखंड स्तर पर शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों की मंथली रिपोर्ट के आधार पर रैंकिंग जारी की जाती है। हाल ही में सचिव स्तर पर आयोजित बैठक में इस रैंकिंग इंडिकेटर में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में गम्हरिया प्रखंड में सीआरपी और बीआरपी के साथ विचार-विमर्श कर विद्यालयों के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक क्रियाकलापों में सुधार पर जोर दिया गया।
उन्होंने सभी सीआरपी-बीआरपी को निर्देश दिया कि विद्यालय स्तर की गतिविधियों की नियमित एवं सटीक सूचना समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि जिले और प्रखंड की रैंकिंग में सुधार हो सके।
बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीईओ ने कहा कि जिन विद्यालयों को मतदान केंद्र बनाया गया है, वहां न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। जिन स्कूलों में बेंच-डेस्क, पंखा अथवा शौचालय जैसी सुविधाओं की कमी है, वहां वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में बीईईओ एवं जिला स्तर से आवश्यक पत्र भी जारी किए जाएंगे।
समीक्षा बैठक में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और चुनावी प्रक्रिया को सुचारू बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

You missed