पीएनबी आरसेटी की ओर से 10 दिवसीय मशरूम की खेती का प्रशिक्षण 21 से…
सरायकेला: संजय मिश्रा
पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सरायकेला के तत्वावधान आगामी 21 सितंबर से 10 दिवसीय मशरूम की खेती का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्थान की निदेशक निशा रानी किड़ो ने बताये कि जिले के 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के जरूरतमंद युवक युवती उक्त प्रशिक्षण में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि उक्त प्रशिक्षण भारत सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त और पंजाब नेशनल बैंक की ओर से नि:शुल्क दी जाएगी। साथ ही भोजन, छात्रावास और प्रशिक्षण में कॉपी किताब एवं ड्रेस संस्थान की ओर से नि:शुल्क दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान मशरूम की खेती से संबंधित सभी चीज सिखाई जाएंगी। साथी एक सफल उद्यमी बनने के तौर तरीके सिखाए जाएंगे। प्रशिक्षु इसके माध्यम से सरकारी योजना का भी लाभ ले सकते हैं।
Advertisements

Advertisements


