
अगस्त महीने की राशन कटौती को लेकर विजय गांव के कार्ड धारी ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन…
सरायकेला: संजय मिश्रा
गम्हरिया प्रखंड के विजय गांव के राशन कार्डधारियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर अगस्त महीने का राशन उपलब्ध कराने की मांग की है। राशन कार्ड धारी झूलन महतो, दिवाकर महतो, प्रसाद महतो, अनिल महतो, गुरुचरण महतो, आशीष महतो और राजू सरदार द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि दुकानदार दीप शिखा महिला समिति द्वारा गुहीराम सरदार का 24 अप्रैल 2022 से राशन बंद कर दिया गया है। तथा अन्य सभी ग्रामीणों को भी अगस्त महीने का राशन कटौती कर दिया गया है। और सभी कार्डधारियों से अगस्त महीने का थंब इंप्रेशन कर लिया गया है। दुकानदार का कहना है कि अगस्त महीने का राशन नहीं देंगे।

जिससे गुहीराम सरदार एवं अन्य ग्रामीण के परिवार को काफी समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तथा भुखमरी से जूझ रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि किसी दूसरे राशन डीलर से सभी को राशन उपलब्ध कराया जाए। एवं राशन का कालाबाजारी करने तथा लाभुकों के बीच वितरण नहीं करने के कारण दीप शिखा महिला समिति के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

