Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Spread the love

ग्राम प्रधानों की बैठक में 3 सूत्री प्रस्ताव पारित…

सरायकेला: संजय मिश्रा ।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

ग्राम प्रधान महासभा के तत्वावधान ग्राम प्रधानों की सरायकेला प्रखंड स्तरीय बैठक सरायकेला अंचल/ प्रखंड कार्यालय के सभागार में की गई। ग्राम प्रधान महासभा के सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंहदेव की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष विशु हेंब्रम उपस्थित हुए। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श करते हुए सर्वसम्मति से कुल तीन प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें नव वर्ष 2024 में ग्राम सभा के 9 उप समिति का गठन किया जाएगा। निर्णय लिया गया कि ग्राम प्रधानों की सम्मानित राशि ₹1000 से बढ़कर ₹5000 करने की मांग को लेकर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। साथ ही आगामी 1 जनवरी को खरसावां गोली कांड के शहीदों को ग्राम प्रधान खरसावां चांदनी चौक से चलकर शहीद बेदी पहुंच सामूहिक श्रद्धांजलि देंगे। कार्यक्रम में उपस्थित हुए सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी का ग्राम प्रधान महासभा की ओर से मोमेंटो देकर अभिनंदन किया गया। मौके पर सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों को मार्गदर्शन दिया गया। महासभा के केंद्रीय सचिव प्रशांत कुमार साहू के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन किया गया। बैठक में ग्राम प्रधान योगेश्वर सरदार, मंगल किस्कू, नेहरू पूर्ति, हीरालाल दास, तरनी सेन महतो, मृत्युंजय महतो, राम सिंह पूर्ति, विजय सिंह बोदरा, लाल सिंह सांडी, हरि प्रसाद महतो एवं भास्कर कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

You missed