Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Spread the love

साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त से मिले दर्जनों फरियादी; प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कार्रवाई का मिला आश्वासन…

आदित्यपुर निवासी अंजलि रानी डेय को आयुष्मान कार्ड योजना का ऑन द स्पॉट मिला अनुमोदन…

हाथी के हमले से मृत व्यक्ति के आश्रित को यथाशीघ्र योजनाओं के लाभ प्रदान करने के दिए निर्देश।

सरायकेला: संजय मिश्रा ।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला द्वारा जिला समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू आए लोगों से मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए। जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान किया गया। बताया गया कि जिला समाहरणालय में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है।

जिसमें जिलेवासी उपायुक्त से मिलकर अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं। जनता दरबार में भूमि विवाद, गम्हरिया प्रखंड के शोभापुर पंचायत नें राशन वितरण में अनियमितता बरतने, गॉलब्लैडर के ऑपरेशन हेतु आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ प्रदान करने, राजनगर प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत में हाथी के हमले से मृत के आश्रित को लंबित मुआवजा राशि भुगतान करने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसरित किया गया। आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में आदित्यपुर निवासी अनीता रानी डेय के गोलब्लैडर के ऑपरेशन हेतु आयुष्मान कार्ड योजना के लाभ प्रदान करने संबंधित प्राप्त आवेदन पर उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी त्रुटियां दूर करते हुए ऑन द स्पॉट आयुष्मान कार्ड का अनुमोदन किया गया। साथ ही राजनगर प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर पंचायत में हाथी के हमले से मृतक के आश्रित को लंबित भुगतान राशि यथाशीघ्र भुगतान करने हेतू सम्बन्धित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। वही गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत शोभापुर पंचायत में मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह द्वारा राशन वितरण में अनियमितता पर जाँचोपरान्त आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

You missed