
50 स्थायी मजदूरों को फाइनल सेटलमेंट मिला, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व विधायक अरविंद ने बांटे चेक

रिपोर्टर – जगबंधु महतो
सरायकेला -खरसावां : आदित्यपुर एम टाइप दुर्गा पूजा मैदान में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व विधायक अरविंद ने सौंपा। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज 3 में स्थित बिहार राफिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड और जमशेदपुर वेल्पक्ट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सभी 60 स्थायी मजदूर फाइनल सेटलमेंट को लेकर आंदोलनरत थे. मामला एनसीएलटी में अब भी विचाराधीन है. बता दें कि कोल्हान मजदूर यूनियन मजदूरों को हक़ दिलाने के लिए 2 साल तक लंबी लड़ाई लड़ी. अंततः 60 मजदूरों को आज फाइनल सेटलमेंट की राशि मिली. यूनियन के अध्यक्ष पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि बिहार राफिया कंपनी नवंबर 2022 में अचानक बंद हो गई थी. प्रबंधन ने 2 महीने का पेमेंट ले ऑफ के तहत दिया था. जिसके बाद से प्रबंधन हाथ खड़े कर दिए थे. मजदूर खाने को मोहताज हो गए थे. कंपनी बंद होने के बाद मजदूर हमारे कोल्हान मजदूर यूनियन के शरण में आये थे. जिसके बाद यूनियन के प्रयास से आज प्रबंधन ने करीब 60 मजदूरों को फाइनल सेटलमेंट की राशि दी है.
Related posts:

