बाघरायसाई मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
सरायकेला। राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर बाघरायसाई मोड़ के समीप बीते बुधवार की रात हुई एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक 33 वर्षीय मुनीराम टुडू गम्हरिया के बड़ाजामजोड़ा का रहने वाला है। जो टाटा स्टील में स्थाई कर्मी के रूप में कार्य करता था और वर्तमान में बर्मामाइंस में रह रहा था। घटना के संबंध में मृतक के चाचा ने बताया बुधवार की सुबह लगभग 11:00 बजे अपने घर से चाईबासा जाने को कहकर निकला था। लेकिन रात तक वापस घर नहीं लौटने पर उनके परिजन फोन लगाते रहे। गुरुवार की सुबह परिजनों को पुलिस के द्वारा युवक मुनीराम टुडु के सड़क दुर्घटना में मौत की जानकारी मिली। घटना बुधवार की रात लगभग 8:00 बजे की बताई जा रही है। जब ग्रामीणों ने एक मोटरसाइकिल को दुर्घटनाग्रस्त देखकर प्रशासन को सूचना दिया गया।वहीं पुलिस मौके पर पहुंची अंधेरा होने के कारण रात में शव नही मिल पाया था। वहीं गुरुवार की सुबह दोबारा छानबीन करने पर दुर्घटनाग्रस्त युवक का शव सड़क किनारे झाड़ियों के नीचे मिली। राजनगर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया गया।
Related posts:
Ranchi namkum road रांची की पुरूलिया पथ पर बेशुमार गड्ढे से जान पर आफत, कभी भी मुसाफिरों के साथ हो स...
सरायकेला एसडीपीओ ने दिंदली बाजार और मुस्लिम बस्ती में की छापेमारी, ब्राउन शुगर के कारोबाररियो में हड...
Saraikela "शुन्य मलेरिया करने का समय, निवेश करें और नवाचार करें" की थीम के साथ स्वास्थ्य विभाग ने म...

