
जिला आयुष औषधालय में मनाया गया यूनानी दिवस
सरायकेला। यूनानी चिकित्सा के जनक हकीम अजमल खान की जयंती के अवसर पर जिला आयुष चिकित्सा विभाग द्वारा यूनानी दिवस मनाया। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विपिन चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में मनाया गया उक्त यूनानी दिवस के अवसर पर हकीम अजमल खान के चित्र पर माल्यार्पण कर और श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दिवस मनाया गया।

मौके पर जिला की यूनानी चिकित्सक डॉ रीमा आजमी ने बताया कि दिल्ली के फिजीशियन रहे हकीम अजमल खान जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के संस्थापकों में थे। इन्होंने आयुर्वैदिक एंड युनानी तिब्बिया कॉलेज करोलबाग नई दिल्ली की स्थापना भी की थी। साथ ही यूनानी चिकित्सा पद्धति के विकास के लिए उन्होंने ढेरों कार्य किए।
इस अवसर पर होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ विनय चंद्र माझी, डॉ राजकुमार प्रजापति, बिजली रजक, सिकंदर होनहागा, चंद्रमोहन पान, सुखलाल होनहागा, पंचानन दास, रमेश कुमार साह, सुराई मुर्मू एवं सोमनाथ सिंह मुंडा मौजूद रहे। राष्ट्रगान के साथ यूनानी दिवस कार्यक्रम का समापन किया गया।

