Spread the love

मृत्यु उपरांत शवदाह को

लिए परेशानी से परिजनों

को मिलेगी निजात….

सरायकेला । सरायकेला नगर पंचायत एवं आसपास के क्षेत्रों के में गुजर बसर कर रहे नगरवासियों के किसी सगे की निधन पर उनके परिजनों को अंत्येष्टि के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में सरायकेला नगर स्थित बड़पुल श्मशान घाट में विद्युत शवदाह गृह का प्रस्ताव पारित कर विभाग को भेजा गया था। और कई बार पत्राचार भी किया गया था। लेकिन छोटे से नगर पंचायत का हवाला देकर विभाग द्वारा इसको सेकंड फेज में करने की बात कही जा रही थी।

पुनः पिछली बोर्ड की बैठक में नगर पंचायत द्वारा नगर विकास विभाग को पत्र द्वारा जानकारी दी गई कि सरायकेला नगर पंचायत जिला मुख्यालय होने के कारण जिला स्तरीय पोस्टमार्टम हाउस से जिले भर के शवों का पोस्टमार्टम किया जाता है। जिससे शवों की संख्या अत्यधिक होती है।

अतः सरायकेला नगर पंचायत को एक विद्युत शवदाह गृह की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया गया था। विभाग ने पत्र पर संज्ञान लेते हुए समूचे झारखंड में 16 शवदाह गृह निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। जिसमें सरायकेला को शामिल किया गया है। शवदाह गृह निर्माण के लिए शनिवार को नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र गुप्ता, सिटी मैनेजर महेश जारिका एवं नगर पंचायत के अमीन कृष्णा महतो द्वारा जमीन का अवलोकन किया गया।

आशा व्यक्त की गई कि जल्द ही विद्युत शवदाह गृह के निर्माण के लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां हजारीबाग

जमशेदपुर : मैईया सम्मान योजना‌ झामुमो के लिए गले की हड्डी बनी क्या ?

जमशेदपुर : जिला स्तरीय चौकीदार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन…

चांडिल : संदर्भ ~ बलभद्र गोराई, सत्ता परिवर्तन होता रहा पर व्यवस्था नहीं…